भारतीय शासन व्यवस्था परिवर्त्तन विचार मंच

संगठन के सम्बंध में

रूपरेखा

"फोरम फौर चेंज ऑफ दि सिस्टम ऑफ गवर्नेन्स" नामक संगठन 22 जनवरी 2006 को पटना में हुई एक बैठक में स्थापित किया गया। स्पष्टता के विचार से इस नाम में थोड़ा संशोधन करते हुए इसका नाम अब रखा गया है ‘‘फोरम फौर चेंज ऑफ दि सिस्टम ऑफ गवर्नेंस ऑफ इंडिया (FCSGI), जिसका हिन्दी रूपान्तरण है भारतीय शासन व्यवस्था परिवर्त्तन विचारमंच। चूँकि इस बैठक में उपस्थित व्यक्ति इसके संस्थापक सदस्य थे, उनकी सदस्यता से इस संगठन का "कोर ग्रुप" गठित हुआ। 29 नवम्बर 2009 को इस कोर ग्रुप की दूसरी बैठक में इसी के सदस्यों में से FCSGI के ये पदाधिकारी चुने गए।

क्रमांक नाम पद
1 डॉ॰ एम॰ मोहिउद्दीन
(भूतपूर्व कुलपति, पटना वि॰वि॰)
अध्यक्ष 
2 डॉ॰ आइ॰ सी॰ कुमार
(भूतपूर्व आइ॰ए॰एस॰ तथा  कुलपति, वीर कुँवर सिंह वि॰वि॰
उपाध्यक्ष-सह- कोषाध्‍यक्ष
3 डॉ॰ एस॰ एन॰ पी॰ सिन्हा
(भूतपूर्व कुलपति, पटना वि॰वि॰)
सदस्य                  
4 डॉ॰ आर॰ के॰ महतो
(भूतपूर्व कुलपति, मगध वि॰वि॰)
सदस्य       
5 डॉ॰ टी॰ प्रसाद      
(
भूतपूर्व प्राचार्य, बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग)
सचिव-सह- संयोजक

जैसा कि इस अभियान को सम्पन्न करने की मार्गदर्शिका में बताया गया है, इस कार्य को दो भिन्न, क्रमिक और अन्तर्प्रभावी चरणों में पूरा करना है। पहला चरण, जिसका उद्देश्य है जागृति, शिक्षण और को इस अभियान के औचित्य, आवश्यकता और कार्यक्रम के प्रति लोगों को अभिप्रेरित करना है, FCSGI के माध्यम से सम्पन्न करना है। चूँकि इस के कार्यक्रम को पूरे देश के स्तर पर सम्पादित करना है, FCSGI का कार्यक्षेत्र और उपस्थिति राष्ट्रव्यापी होगा। इसके मद्देनजर FCSGI का कार्यालय प्रत्येक प्रखंड में रखने की योजना है। यह अंचल कार्यालय के नाम से जाना जायेगा। FCSGI के केन्द्रीय कार्यालय और अंचल कार्यालय के अलावा जिला या लोक सभा चुनाव क्षेत्र के स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय होगा। राज्य स्तर पर FCSGI की गतिविधियों को संयोजित करने के लिए प्रत्येक राज्य की राजधानी में राज्य कार्यालय होगा।

FCSGI का संविधान अभी वैचारिक स्तर पर उभरती हुई संरचना की प्रक्रिया में है। उसी के अनुसार FCSGI का सांगठनिक ढाँचा सुनिश्चित होगा।

इस मंच का एक बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की श्रीकृष्णपुरी, पटना शाखा में Forum for Change of the System of Governance के नाम से खोला गया है जिसका संचालन FCSGI के कोषाध्यक्ष और सचिव संयुक्त रूप से करते हैं।

गतिविधियां

FCSGI के प्रत्येक अंचल कार्यालय को मुख्य रूप से तीन गतिविधियों को सम्पन्न करना है, (1) अपने अंचल के स्तर पर विचार मंच की स्थापना जिसके सदस्य निर्धारित योग्यता रखने वाले व्यक्ति हो सकते हैं, (2) गाँव के या अन्य इकाई के स्तर पर लोगों को FCSGI के उद्देश्यों और लक्ष्यों के प्रति जागृत, शिक्षित और अभिप्रेरित करना, तथा (3) FCSGI क केन्द्रीय कार्यालय और उस अंचल के बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करना। इन मुख्य गतिविधियों के अलावा यह कार्यालय अभियान से सम्बंधित दूसरे अन्य कार्य भी करेगा, जैसे राशि उगाहना और साहित्य वितरण करना।

केन्द्रीय स्तर पर FCSGI के कार्यालय द्वारा निम्नलिखित गतिविधियां सम्पन्न की जानी है; (1) थ्ब्ैळप् के सभी अंचल, क्षेत्र और राज्य स्तर के कार्यालयों की गतिविधियों के लिए निर्देश, देखरेख और मार्गदर्शन करना, (2) अंचल, क्षेत्र और राज्य स्तर के कार्यालयों के लिए विभिन्न प्रकार के निवेश यथा नीतिगत, वैचारिक, आर्थिक, इत्यादि उपलब्ध कराना, (3) अंचल, क्षेत्र और राज्य स्तरीय कार्यालयों से सतत् क्रियाशील रूप से सम्पर्क में रहना जिससे उनसे प्राप्त अनुभवों के आधार पर FCSGI की गतिविधियों को सम्पुष्ट किया जाता रहे, और (4) इस अभियान के उद्देश्य एवं लक्ष्यों से सम्बंधित विभिन्न विषय क्षेत्रों में, यथा अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान और तकनीकी विज्ञान में अनुसंधान और अध्ययन करना जिससे आधुनिक भारत की समस्याओं और घटनाओं को बारीकी, गहराई और विश्लेषणात्मक ढंग से समझा जा सके। इससे इस अभियान के वैचारिक आधार को सुदृढ़ता प्रदान और परिवर्त्तित शासन व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को सुसंरचित किया जा सकेगा।